उन्होंने कहा मीटर रीडिंग के नाम पर भी शोषण किया जा रहा है। जिस उपभोक्ता के कैंपस में मीटर नहीं लगा है, उन उपभोक्ताओं से बिजली विभाग मनमाने तरीके से 80 यूनिट की जगह 155 यूनिट के हिसाब से बिल वसूल रहा है। बैठक के बाद सदर एसडीएम को पत्रक सौंपा गया। इस दौरान रविकांत तिवारी, अमित अग्रहरि, दिलीप इशरार अहमद आदि मौजूद रहे।