शहर के गोराबाजार स्थित राजकीय गेस्ट हाउस के सभागार में 30 अप्रैल को महिला उत्पीड़न के रोकथाम व महिलाओं न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई और समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव को नामित किया गया है। डीएम अविनाश कुमार की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेगें। संवाद