सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल के सामने परिजन शव रोकर एक निजी बस चालक के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने लगे। पुलिस ने समझा- बुझाकर कुछ देर बाद मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर दाहसंस्कार के लिए लेकर चले गए। कोतवाल शैलेश कुमार मिश्रा बताया कि संजय राम ने बताया कि बीते 24 नवंबर को बीमार भाई संतोष को लाने के ई- रिक्शा से औड़िहार जा रहे थे। एक निजी बस संचालक ने सैदपुर कोतवाली के बौरवां नहर के पास रोकर ई- रिक्शा चालक और अन्य लोगों को मारा पीटा था। आरोप लगाया कि समय से ऑटो लेकर औड़िहार नहीं पहुंच सका था। ऐसे में इलाज के अभाव में भाई संतोष की मौत हो गई है। परिजन शव रख कर हुए थे। पुलिस ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए लेकर जौहरगंज श्मशान जा रहे थे। चाय की दुकान के सामने कुछ देर के लिए रुके थे। संवाद