फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदर्शन...कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने कांस्टेबल को मारा, वीडियो वायरल; बोली- पुरुष मुझे नहीं पकड़ सकता

Thu, 18 Dec 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दाैरान पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया पुलिस कांस्टेबल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। मुझे पकड़ने का अधिकारी सिर्फ महिला कांस्टेबल को है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दाैरान कांग्रेसजनों को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष महबूब निशा ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक पुरुष पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो री पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कांग्रेस नेत्री आरोप लगा रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान पुरुष कांस्टेबल ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, जिससे उनका कपड़ा भी खिंच गया। 

बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय की ओर शांतिपूर्ण तरीके से बढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल महबूब निशा के साथ पुरुष आरक्षी द्वारा कथित दुर्व्यहार हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस बाबत कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष महबूब निशा ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य होती है, लेकिन उस समय पुरुष कांस्टेबल द्वारा उन्हें रोका गया। उनका कहना है कि घटना के बाद ही महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की में उन्हें चोट भी आई और हाथों में पहनी चूड़ियां टूट गईं। 

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा से जुड़े ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कोतवाल महेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौके पर महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही और किसी के साथ किसी पुलिस कर्मी ने दुर्व्यवहार नहीं किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें