फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भीम आर्मी चीफ पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरजू पांडेय पार्क धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसीलदार सदर राजीव यादव को सौंपकर चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने बताया कि, बीते 13 सितंबर को गोंडा जाते समय बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हमला किया गया था। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस तरह की घटना काफी गंभीर और चिंताजनक है। इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।
ज्ञापन सौंपकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की तत्काल सुरक्षा बढ़ाने, घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर संतोष कुमार एडवोकेट, अनुज, पिंटू भारती, आशुतोष कुमार, राम वसंत यादव, विनोद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें