फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ब्लाक के बौरी ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर वर्षों से जमे गंदे पानी को अब तक न साफ किए जाने से गुस्साए युवाओं ने सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। चेताया कि यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। बौरी गांव के बीचो बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय के मध्य मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण वर्षों से घर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। साथ ही बरसात का पानी भी इकठ्ठा हो गया है। पानी लगा रहने से बीच सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। गंदे पानी से होकर गुजरना ग्रामीणों की विवशता हो गई है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने जब ध्यान नहीं दिया तो गुस्साए युवकों ने शनिवार को सड़क पर धान रोप कर गुस्से का इजहार किया और जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कहा कि यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन का बाध्य होंगे। नागरिकों का कहना है कि जानकारी के बाद भी किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान रोहित यादव, श्रीधर बिंद, अंकित यादव, सूरज सिंह, अनिल यादव, बबुआ अंसारी, गणेश यादव, प्रदीप यादव, सचिन, पिंटू, दिनेश यादव, सत्यम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें