फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न होने पर कटेगा स्कूलों का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। विद्युत वितरण खंड के ग्राम पंचायतों में बने परिषदीय स्कूलों में बिजली का बिल बकाया है। इ विभाग ने विकास खंड एवं पंचायती राज विभाग को पत्र भेजकर बिल का भुगतान करने को कहा है। चेताया है कि यदि समय से बिल जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में 40 आंगनबाड़ी केंद्र, 14 पेयजल के लिए टंकी आदि सहित 464 परिषदीय विद्यालय है। इनका करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये बकाया है। 2018 से पूर्व परिषदीय विद्यालयों का बकाया बेसिक शिक्षा विभाग जमा करता था और पानी टंकी के बिल का भुगतान जल निगम के जिम्मे था। लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दे दी गई, जिसके बाद से भुगतान नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग घाटे में चल रहा है और बिजली का बिल बहुत बकाया है। अभियान चला कर वसूली की जा रही है। अगर भुगतान नहीं किया तो स्कूलों का कनेक्शन काटा जा सकता है। संबंधित विभागों को भुगतान की नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें