फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/दिलदारनगर। तहसील क्षेत्र के सरैला गांव में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण से नाराज ग्रामीणों ने भाकपा माले के बैनर तले शुक्रवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखपाल पर रुपये लेकर दो लोगों को कब्जा देेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे घूरा राम ने बताया कि आराजी नंबर 315 ग नाले के किनारे बंजर जमीन है। इसकी नापी 20 जून 2020 को तत्कालीन एसडीएम की मौजूदगी में हुई थी। जमीन शिव मंदिर के लिए चिह्नित की गई थी। पूजा पाठ एवं देखरेख की जिम्मेदारी गांव के ही एक व्यक्ति को सौंपी गई थी। आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के लिए गिराए गए ईंट का प्रयोग अब उसके द्वारा निजी प्रयोग में किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। लेखपाल पर आरोप लगाया कि वह मोटी रकम लेकर कब्जा करा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने चेताया कि मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुये दोषी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में उमा राम, विजय कुमार वनवासी, टेंगरी, मुन्ना राम, सत्यप्रकाश गौतम, कमला राय, सतेंद्र, सरजन राम, केवला देवी, अतवारी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उधर, एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या ने बताया कि तहसीलदार आलोक कुमार को लेखपाल, कानूनगो के साथ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें