फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड ऑफीसर और एजेंसी से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पातालगंगा चट्टी के पास शुक्रवार सुबह रिकवरी कर लौट रहे बैंक के फील्ड अफसर और एजेंट पर बाइक सवार बदमाश ने हमला कर उन्हें लूटने की कोशिश की। हमले में बाइक पर पीछे बैठे अफसर गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। शिकायत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड अफसर घनश्याम ने बताया कि वह एजेंट असहर सिद्दीकी के साथ रिकवरी करने गए थे। बैंक लौटते समय पातालगंगा चट्टी के पास बाइक सवार बदमाश ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाश उनसे नकदी छीनने लगा। विरोध करने पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें