फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दो से पांच बजे तक करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन एवं निजीकरण को लेकर कर्मचारी खासे नाराज हैं। विरोध स्वरूप वह सोमवार की शाम जहां मशाल जुूलूस निकालेंगे तो वहीं 29 सितंबर को दो से पांच बजे तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। रविवार को लाल दरवाजा पावर हाउस में बिजली कर्मियों की बैठक में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ सहित सभी जिलों एवं परियोजनाओं पर शाम पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 29 सितंबर से अपरान्ह दो से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार और विरोध सभा तथा पांच अक्तूबर से पूरे दिन हर स्तर की वीडियो कांफ्रेंसिंग सहित पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा ने बताया कि कल मशाल जुलूस का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें सभी लोग मास्क लगाकर आएंगे और छह फीट की सामाजिक दूरी रखकर अनुशासित तरीके से मशाल जुलूस को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह, विजयशंकर राय, जेपी बाबू, प्रवीण सिंह, अजय विश्वकर्मा, अनुराग सिंह, सुरेश सिंह, गुप्तेश्वर राम, अश्विनी सिंह, विनय तिवारी, तेजस्व रॉज, अंसार अली, रमेश यादव, विष्णु राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें