फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्ची के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए धरना, आत्मदाह की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सरजू पांडेय पार्क मेेें शुक्रवार को ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भदोही जनपद के राड़ईपुर गांव निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि भदोही के राड़ईपुर गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की 11 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी विश्वकर्मा का 24 नंवबर 2024 को अपहरण कर हत्या कर दी गई। घर से 100 मीटर दूर मिले शव से किडनी गायब थी। करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्ची के हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है। बच्ची और उसके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक डीएम आर्यका अखौरी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार करंडा दिनेश श्रीवास्तव को सौंप कर हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिफ्तारी की मांग की गई। कहा कि अगर पांच फरवरी तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ती है तो विश्वकर्मा समाज के लोग विधानसभा के सामने आत्मदाह करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संदीप विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार विश्वकर्मा, जिला मंत्री परदेशी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, वेद विश्वकर्मा आदि विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें