फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जमा बरसात के पानी में मछली मारकर प्रदर्शन

विज्ञापन
गहमर टीबी रोड स्थित राम चबूतरा दलित बस्ती में सड़क पर जलजमाव के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव में जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी के बीच खड़े होकर प्रतीकात्मक रूप से जाल बिछाकर मछली मारते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गहमर-टीबी रोड से राम चबूतरा दलित बस्ती होते हुए उत्तर टोला जाने वाले मार्ग पर विगत दो महीने से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा है। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गांव में सड़क पर लगे नाली और बरसात के गंदा पानी के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की। बस्ती के लोगों ने चेताया कि मुहल्ले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर सुरेश राम, मुरली कुशवाहा, आयुष उपाध्याय, रवि सिंह, पप्पू उपाध्याय, ओमप्रकाश राम, मुन्ना पांडेय, अजय राम, विकास राम, संतोष राम, रामप्रवेश राम, कन्हैया राम, वीरेंद्र राम, वकील, रामनारायण राम, बीएन राम, डॉ. झिल्लू राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें