केरल सरकार का विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य।
केरल में वामपंथियों द्वारा किए जा रहे नरसंहार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को पीजी कॉलेज गेट पर केरल सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं छात्रसंघ का महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि केरल राज्य में वामपंथियों की सरकार है और पुलिस प्रशासन अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन पर दबाव बनाकर हिंसा को बढ़वा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि वामपंथियों द्वारा महाविद्यालय में पढ़ने वाले नवजवानों को आतंकवादी बनाने, महिलाओं एवं लड़कियों को विदेशों में व्यापार करने का घिनौना कार्य करा रही है। वामपंथी वैचारिक मतभेद को खूनी संघर्ष बना दिया गया है। इसके कारण देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरी चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है।
अभय प्रताप सिंह एवं शिवम पांडेय ने कहा कि केरल में लाल आतंक चरम पर पहुंच गया है। वहां सीपीएम के कैडरों द्वारा आए दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। वामपंथियों का खूनी इतिहास रहा है। ये देश की सभ्यता एवं संस्कृति के लिए खतरा बने हुए है।
11 नवंबर को देशभर से हजारों कार्यकर्ता त्रिवेंद्रम में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं वामपंथी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। कहा कि कार्यकर्ता जिलेभर में पत्रक वितरण, विरोध प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, दीवाल लेखन आदि माध्यमों से केरल में वामपंथियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। पुतला फूंकने के दौरान जिला संयोजक अनुराग त्रिपाठी, गर्वजीत सिंह, अभिनंदन केशरी, विकास तिवारी, अमित शर्मा, गौरव सिंह, पंकज सिंह, संजीत यादव आदि मौजूद थे।