फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जेई के खिलाफ धरना, नायब तहसीलदार को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। हंसराजपुर पावर हाउस पर तैनात जेई का जाति विशेष के लोगों को गाली देने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इससे आक्रोशित ग्रामीण बुधवार की सुबह 11 बजे धरने पर बैठ गए। उन्हें समझाने पहुंचे जखनिया नायब तहसीलदार को भी ग्रामीणों ने आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। देर शाम पुलिस ने ऑडियो मामले में जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने जेई अनिल राव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।हंसराजपुर पावर हाउस पर सुबह 11 बजे सुभासपा नेता पंकज दुबे, अशोक सिंह पप्पू, बृजेश सिंह काकन, क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, छात्र नेता सियाराम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस पर पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि अवर अभियंता अनिल राव हंसराजपुर पावर हाउस का चार्ज लेते ही चर्चा में आ गए थे। वह कुछ लोगों को लेकर वाहन से चलते हैं और बिजली चेकिंग के बहाने गांवों में वसूली करवाते थे।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता डा.एम खालिद ने बीते 11 नंबर को अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत निगम से की थी। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी शांत थे। बताया कि जेई ने दो दिन पूर्व एक समाज को गाली देने के साथ जान से मारने की भी धमकी दी थी।
धरने पर पहुंचे शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव पहुंचे और धरने की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। प्रदर्शन कर रहे लोग अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। जखनिया नायब तहसीलदार रवि रंजन दोपहर करीब 12 बजे धरनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। साथ ही सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। आधे घंटे बाद 12.30 बजे अधिशासी अभियंता देवेंद्र साहू पहुंचे और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने और हटाने का आश्वासन दिया। बावजूद लोग नहीं माने और उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। अधिशासी अभियंता ने मोबाइल से उच्चाधिकारियों से वार्ता कराई। उन्हाेंने अवर अभियंता को निलंबित करते हुए जनपद के बाहर भेजने का आश्वासन दिया, इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील सिंह, प्रफुल्ल सिंह, पीयूष यादव, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सियाराम सिंह व संचालन राजकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें