फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गैंगस्टर एक्ट में 24.59 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत 24.59 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क और जब्त की गई। वहीं, परिक्षेत्र में 301 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं और 558 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया।
विज्ञापन

माफिया की आर्थिक ताकत तोड़ने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2026 तक जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 18 नवंबर को आईएस-191 गैंग के मृत सरगना मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी सरिता राय के नाम खरीदी गई करीब सात करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। इससे पहले अंगद का 9.50 करोड़ रुपये का होटल भी जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्तार की पत्नी आफ्सा अंसारी की गाजीपुर स्थित 8.91 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने के साथ दिल्ली के तीन भूखंड और बैंक खाते में जमा 53 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई। लखनऊ में मुख्तार से जुड़े दो मकान भी अटैच किए गए।
डीआईजी के अनुसार, परिक्षेत्र में जौनपुर में 230 और गाजीपुर में 71 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं। गुंडा एक्ट के तहत जौनपुर में 260, चंदौली में 157 और गाजीपुर में 141 अपराधियों पर कार्रवाई हुई। गाजीपुर में तीन अपराधियों पर रासुका भी लगाया गया।
मादक पदार्थों की तस्करी के 138 मुकदमे दर्ज हुए, जबकि शराब तस्करी के 648 मामलों में कार्रवाई की गई। चंदौली में 2849 किलो से अधिक गांजा और एक लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। गोतस्करी के मामलों में भी 687 गोवंश मुक्त कराए गए।
डीआईजी ने आमजन से अपराध संबंधी सूचनाएं पुलिस सतर्क मित्र व्हाट्सएप नंबर 7839860411 पर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें