फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के गांधीनगर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अपने विचार देते हुए संघ के सह जिला बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए अमृत महोत्सव के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव मनाए जाने का यह प्रमुख उद्देश्य है कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अपने वीर सपूतों को हम याद रखें। हमें आजादी किस तरह से मिली हम इस बात को समझे तथा उन वीर सपूतों को याद करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भारत पर विदेशी आक्रांता द्वारा आक्रमण करके राज्य करने का काम किया गया। हमें गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा गया, लेकिन हमारे ही देश के वीर सपूतों ने भारत मां को इस गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी और हमारा देश आजाद हुआ। इस आजादी आंदोलन के दौरान देश के पुरुषों के साथ महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। जो हमारे देश की एकता व समान रूप से सहभागिता को दर्शाता है। इस दौरान मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा आरती किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य झाबर सिंह, पर्यावरण प्रमुख संजय राय, राजेंद्र राय दिवाकर पांडेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक कृपाशंकर सिंह ने किया। संचालन स्वदेशी जागरण मंच के संघर्ष वाहिनी पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रमुख सदानंद तिवारी विक्की ने किया। अंत में अमित राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें