अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
शनिवार को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश पर्यटन
मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन
किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह
ने कहा कि खेल से परस्पर सौहार्द बढ़ता है। इसलिए खिलाडि़यों को
प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।
आयोजन की सराहना करते हुए
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां खेल को बढ़ावा मिलेगा,
वहीं युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने दोनों टीमों
के खिलाडि़यों, मैच रेफरी तथा लाइनमैनों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त
किया।
उनके उद्घाटन की घोषणा करते हुए स्टेडियम पटाखों की आवाज से गूंज
उठा। मैदान के दोनों तरफ जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन के समय
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव,
उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर कमलकिशोर, क्रीड़ाधिकारी
दिव्या वर्मा, मैच कमिश्नर मो. आरिफ, आब्जर्वर अजीत सिंह, उप निदेशक
क्रीड़ा अनिल कुमार बनौदा, कबड्डी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
गुरुवचन कौर, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, जिला खेल कार्यालय के सुदामा
राम, नफीस अहमद, गयासुद्दीन आजाद, अश्विनी राय, दिलीप सिंह, अशोक सोनकर आदि
उपस्थित थे।