बयेपुर में उत्थान फाउंडेशन के नए कार्यकारिणी को शपथ दिलातीं राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत। सं
गाजीपुर। देवकली क्षेत्र के बयपुर स्थित उत्थान फाउंडेशन के छठे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को देर शाम किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पिछले 28 वर्षों से वंचित महादलित समाज के बीच कार्य कर रहे संजीव गुप्त का अभियान सराहनीय है।
इस दौरान सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और छात्रों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजवासी पूरी, मदन भारती, राममूर्ति बांसफोर, प्रदेश महिला प्रमुख सुमन लता गुप्ता और रमापति शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संगीत शिक्षिका माया नायर और लाल बाबू वनवासी ने भजन प्रस्तुत किया। सुरेश चौरसिया, बद्रीश जी, उमेश जी और शिवम त्रिपाठी की देखरेख में अवध बिहारी वनवासी छात्रावास के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें छह बच्चों का चयन हुआ। अध्यक्षता रामराज वनवासी ने की।