जखनिया बाजार के शिव मंदिर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश गोंड़ के नेतृत्व में राजस्थान में हुए दलित छात्र की निर्मम हत्या को लेकर कैंडल जुलूस निकाला गया। जिसमें पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान में छात्र के हत्यारों को फांसी देने का नारा लगाते हुए जखनियां रेलवे स्टेशन के बाहर वीर चक्र विजेता रामग्रह पांडे के प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि बाल अपराध पर सरकार चुप क्यों है सरकार में अपराध चरम सीमा पार हो चुकी है।सरकार को चाहिए कि ऐसी सोच पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश उर्फ भानु, पूर्व ब्लाक प्रमुख गरीब राम, राजेश गोंड़, पप्पू कुशवाहा, वजीर भारती, लालजी यादव, रंगीला यादव , राम लखन यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, छेदी यादव, आदर्श कुमार प्रधान, सुरेश यादव आदि लोग रहे।
शादियाबाद संवाददाता के अनुसार रविवार की शाम भीम आर्मी एवं अधिकार मंच के लोगो ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर जालौन राजस्थान के इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे को कङी से कङी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च खतीबपुर से चलकर दुर्गा चौक कस्बा दयालपुर होते हुए थाना चौराहे पर समाप्त हुआ। थाना चौराहा पर इन्द्र कुमार मेघवाल को श्रद्धांजली दी गई। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष विनय सागर ने कहा की घटना के बाद लगभग बीस दिनों वहां के शासन प्रशासन ने उसकी एफआईआर तक नहीं लिखी। जब उसकी मौत हो गई तब एफआईआर दर्ज की जाती है। वहां का शासन प्रशासन लीपापोती करने में जुटा रहा। जब तक इंद्र कुमार मेघवाल को इंसाफ नहीं मिलता है उसके कातिल को सजा नहीं मिलती है तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर छबिनाथ भास्कर, शाहिद सिद्दीकी, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिन्स कुमार, प्रमुख कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।