फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थक नाराज, फूंका पुतला

Mon, 30 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
मरदह बस स्टैंड पर ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंकते समर्थक। - फोटो : ghazipur
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में लोगों के बीच रहकर सालों से राजनीति की जमीन तैयार करने वाले नेताओं को टिकट न दिए जाने से समर्थकों के विरोध का स्वर मुखर होने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार को नंदगंज में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह के समर्थकों ने जहां रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का पुतला फूंका, वहीं मरदह में भाजपा नेता रामप्रताप सिंह के समर्थकों ने भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का।

नंदगंज संवाददाता के अनुसार बाजार में चोचकपुर तिराहे पर भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह के समर्थकों ने उन्हें टिकट न दिए जाने से विरोध में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि टिकट वितरण में जमीन से जुड़े कार्यकर्ता की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने मनोज सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. मुकेश सिंह विगत पांच वर्षों से जनता की सेवा में लगे रहे। जनता इन्हें अपने विधायक के रूप में देख रही थी।

एकाएक टिकट कटने से जनता के दिल को आघात पहुंचा है। पुतला फूंकने वालों में दीपक सिंह, संघर्ष सिंह, वंती सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह आदि शामिल थे।

मरदह संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता रामप्रताप सिंह को टिकट न मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने सोमवार को टिकट पाने वाले भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। समर्थकों ने पुतला लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान वह ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे।

बस स्टैंड पर पहुंचने के  बाद शाम को करीब चार बजे  पुतला को आग के हवाले कर दिया। पुतला फूंकने वालों में आशुतोष सिंह, मंजीत सिंह, अभिषेक, चंदन गुप्ता, मोनू, हिमांशु, अमिच बबलू, अजय, पंकज, ओमकार, छोटू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें