बारा। विगत दिनों सिक्किम सीमा पर सेना के राजपूताना राइफल्स बटालियन में हवलदार पद पर तैनात नगसर गांव निवासी आलमशेर खान के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है। उन्होंने पत्र भेजकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पीसीसी सदस्य फरजाना शमशाद ने परिजनों को शुक्रवार को पत्र सौंपा।
राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र में लिखा है कि सेना के जवान आलमशेर खान के निधन का दुखद समाचार मिला। इस अपूरणीय क्षति पर मुझे आत्मिक कष्ट है। मैं परमात्मा से प्रार्थना करती हूं कि आप सभी को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे। मेरी गहरी शोक संवेदना। जमानिया विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पीसीसी सदस्य फरजाना शमशाद ने प्रियंका गांधी का संदेश पत्र आलमशेर की पत्नी अख्तरी खातून को सौंपा।