सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के फकीरपुर ढढीयार बस्ती के पास बिजली की मरम्मत कर रहा एक प्राइवेट लाइनमैन करेंट लगने से खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। गहमर गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन संतोष कुमार ग्रामीणों की शिकायत पर फकीरपुर बस्ती के पास खंभे पर चढ़कर एलटी तार में बिना शटडाउन के ही मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक करेंट आने से वह उसकी जद में आ गया और खंभे से नीचे गिर गया, उसे चोटें आईं। आनन-फानन में मौजूद लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।