खानपुर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों को एक सफेद बोलेरो से चार युवकों के अपहरण की सूचना मिली। एक के बाद एक अलग-अलग तीन जगहों से कुछ युवकों के अपहरण की सूचना पर लोग परेशान हो गए। कुछ ग्रामीण जानने के लिए बेताब दिखे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यहां के एक युवक के खिलाफ बलिया जिले में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस उसकी तलाश में थी और उसको दबोच कर लेकर चली गई। थानाध्यक्ष खानपुर पन्नेलाल ने बताया ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।