फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फुली गांव के निर्वतमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बिना अनुमति के बृहस्पतिवार को जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विजय यादव ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के ग्राम सभा क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को मौके पर भेजकर जुलूस की वीडियोग्राफी कराई और उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने विजय यादव सहित छह नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विजय यादव पर बिना अनुमति के कोविड-19, आचार संहिता तथा धारा-144 का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें