फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति का संरक्षण अनिवार्य : एके शर्मा

विज्ञापन
रसड़ा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित क
विज्ञापन
बलिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भ्रमण के दौरान रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विद्या भारती जैसी संस्थाएं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सांस्कृतिक आदर्श अत्यंत मूल्यवान हैं और उन्हें सहेजना एवं आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ अपने संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवन में स्थान दें। उन्होंने कहा कि यही मूल्य भविष्य में एक सशक्त और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला बनते हैं। देशभक्ति, भारतीय परंपरा और सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रांत प्रचारक गोरखपुर रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रबंधक संजय कश्यप, प्रिंसिपल राजन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें