गाजीपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 23 जनवरी को होगा। पर्चा की बिक्री 15 जनवरी से होना था, लेकिन मकर संक्रांति से छुट्टी होने से 16 जनवरी से पर्चा की बिक्री और पर्चा दाखिल भी होगा।
सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी निशीथ सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति की छुट्टी के चलते पर्चा विक्रय 16 जनवरी और 17 जनवरी को होगी। इन दोनों दिन पर्चा दाखिल भी होगा। पर्चा की जांच एवं वापसी 19 जनवरी व 20 जनवरी को है साथ ही वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 23 जनवरी को मतगणना एवं परिणाम घोषित होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।