फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएचसी भदौरा में प्रेरणा कैंटीन का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में प्रेरणा कैंटीन के तहत अपनी रसोई का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ सहायक सपना यादव के द्वारा मंगलवार को किया गया। इसके तहत अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को घर जैसे भोजन और जलपान की व्यवस्था मिल सकेगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इसे संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुनीता देवी के नेतृत्व में प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू हुुुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ सहायक सपना यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। समूह की महिलाओं के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत प्रेरणा कैंटीन स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित होगी। खंड विकास अधिकारी भदौरा राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कार्यों से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को रोजगार मुहैया हो सकेगा। इसके साथ ही अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदारों सहित कर्मचारियों को भी शुद्ध स्वादिष्ट भोजन पर जलपान की व्यवस्था होगी।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. धनंजय आनंद, मुकेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, कृष्णानंद यादव, राजेश पांडेय आदि सहित समूह की महिलाएं और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें