बारा। नेशनल हाइवे 124सी पर सोमवार की रात में दो बजे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार की लाइन के खंभे से टकरा गया। ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे लाइन ब्रेक डाउन होने से बारा उपकेंद्र की 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
11 हजार की लाइन का खंभा टूट गया। नेशनल हाईवे 124सी पर बिहार की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। नई आबादी बारा के पास सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। इससे पोल टूटकर गिर गया और तार टूटने से बारा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक लाख की आबादी में बिजली आपूर्ति बंद होने से पीने के पानी का संकट पैदा हो गया। मंगलवार को पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल से तार को हटाया। इसके बाद तारों को दूसरे पोल से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं, बारा, रोइनी, कुतुबपुर गांव की बिजली आपूर्ति बंद होने से रात भर ग्रामीण अंधेरे में रहे। इस संबंध में एसएसओ कैलाश यादव ने बताया कि टूटे हुए पोल से तार को हटाकर दूसरे पोल पर जोड़ने का काम किया जा रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।