फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहूभोज की चल रही थी तैयारी, डूबने से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के सदकर गांव स्थित बेसो नदी में सोमवार को पैर फिसलने से एक दिव्यांग की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बहू भोज की तैयारियों में जुटे परिजनों की खुशियां गम में बदल गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कस्बा दयालपुर गांव निवासी जावेद अंसारी उर्फ अरमान (32) कद छोटा होने से दिव्यांग थे। उनके छोटे भाई सलमान की रविवार को शादी थी। दूसरे दिन बहू भोज के कार्यक्रम आयोजन को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। घर पर रिश्तेदारों की भीड़ थी। इधर, सुबह करीब पांच बजे जावेद शौच के लिए गांव से करीब एक किमी दूर सराय सदकर गांव स्थित बेसो नदी के किनारे साइकिल से गया था। नदी के पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी कर शौच के बाद पैर हाथ धोने के लिए नदी में चला गया। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक जब जावेद अंसारी घर नहीं लौटे तो परिजन और रिश्तेदार तलाश करने लगे। नदी किनारे पीपल के पेड़ के पास साइकिल खड़ी मिली। जबकि युवक का कहीं पता नहीं चला। नदी में डूबने की आशंका के आधार पर इसकी जानकारी पिता अब्दुल सलाम को दी गई। अब्दुल सलाम ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें