फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुहर्रम को लेकर तैयारियां तेज, बीट सिपाही तक रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शांति समिति की बैठक में जारी किया दिशा-निर्देश
विज्ञापन

-साफ-सफाई और मार्गों को दुरुस्त करने को लेकर तैयारियां हुईं तेज

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर/ बहरियाबाद। मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। बीट सिपाही तक को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं, उच्चाधिकारी चक्रमण करते रहेंगे। किया जाएगा। इसके अलावा शांति समितियों की विभिन्न थानों पर बैठकर ताजियादारों और आमजनों से समस्या के संबंध में जानकारी ली जा रही है। नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में साफ- सफाई, चूना छिड़काव, निर्बाध बिजली और पानी आपूर्ति के साथ ताजिया निकलने वाले जो रास्ते क्षतिग्रस्त हैं उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
मुहर्रम को लेकर कई नगर पंचायतों, कस्बों एवं गांवों में साफ-सफाई प्रारंभ करा दी गई है। जुलूस के लिए पारंपरिक रास्तों की साफ-सफाई के साथ ही कूड़ों के निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर प्रत्येक कोतवाली एवं थानों में मुहर्रम के मद्देनजर ताजियादारों की बैठक कर मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने की कवायद की जा रही है। ताजिये एवं अलम के जुलूस के निर्धारित रास्तों एवं उनके निकलने एवं संपन्न होने के समय को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं शुरू होगी कोई नई परंपरा
कासिमाबाद। कोतवाली परिसर में रविवार को मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी के बैठक हुई। एसडीएम अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि मुहर्रम शासन की गाइडलाइन के तहत आयोजित होगा। कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होगी। अराजकता फैलाने वाले लोग चिन्हित किए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी बलराम ने कहा कि मुहर्रम को लेकर कोई भी मामला हो तो मुझे अवगत कराएं। इस मौके तहसीलदार जया सिंह, अति निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, संतोष राय, महफूज, इशराक, सब्बू,संतोष यादव मौजूद रहे
विज्ञापन

वहीं दिलदारनगर थाना परिसर में पीस पार्टी की बैठक में सेवराई उपजिलाधिकारी संजय यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह,रामाकांत सिंह ,बिरेंद्र यादव,इरफान खा,चुन्नू आदि मौजूद रहे। भांवरकोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें