फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोहिणी नक्षत्र से होगी धान की नर्सरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। किसानों के लिए खेती का महत्वपूर्ण समय नजदीक आ रहा है। 25 मई से रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत हो रही है, जिसे शुभ मानकर किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ज्योतिष के जानकार रमाकांत पांडेय ने बताया कि 25 मई को दोपहर 1:45 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो कृषि कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं किसान बीज खरीदकर उन्हें सुरक्षित रख रहे हैं। खेतों की जुताई, सफाई और जल व्यवस्था में तेजी ला रहे हैं ताकि नर्सरी समय पर तैयार हो सके। हालांकि, इस बार सिंचाई की गंभीर चुनौतियां, किसानों के सामने हैं। नहरों में पानी की कमी, भूजल स्तर में गिरावट और भीषण गर्मी ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई गांवों में ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, इससे सिंचाई में मुश्किल हो रही है, फिर भी किसान तैयारियों में लगे हैं। उनका विश्वास है कि समय पर मॉनसून की सक्रियता से धान की अच्छी पैदावार हो सकती है। रोहिणी नक्षत्र के शुभारंभ के साथ जिले के खेतों में हरियाली की उम्मीद जाग रही है। यह नक्षत्र परिश्रम और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिसे किसान विशेष महत्व देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें