फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा और ईदुल फित्र की नमाज के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां साफ सफाई का दौर जारी है। जबकि नमाज के लिए चटाइयां, दरी और वजू के लिए पानी आदि के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बारा, गहमर, मनिया, गोड़सरा, उसिया, रकसहां सहित कमसार ओ बारा की तमाम ईदगाहों की साफ-सफाई तेजी से की जा रही है। बारा के पश्चिम ईदगाह में एक साथ लगभग दस हजार तो पूर्वी ईदगाह में पांच हजार लोग नमाज अदा करेंगे। यहां वजू के लिए पानी आदि का इंतजाम कराया जा रहा है। साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जामा मस्जिद बारा के मुअज्जिन हाजी जलील खान ने बताया कि अलविदा व ईद की नमाज को लेकर सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। क्योंकि दूर दराज के अन्य गावों से भी लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसलिए खास तौर से जगह की व्यव्स्था कराई जा रही है। धूप और गर्मी को देखते हुए शामियाना आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें