फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लू का सितम जारी, तीन दिन बंद रहेंगे आठवीं तक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तपिश का सितम जारी है। बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। चमड़ी को झुलसा देने वाली धूप लोगों को परेशान किए रही। नतीजतन सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं जरूरी काम से निकले लोग अपने आप को लू के थपेड़ों से बचाते रहे। उधर, गर्मी के सितम को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बुधवार को जनपद का तापमान 42.5 डिग्री पर रहा। जो पिछले साल इस दिन 40.6 के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा गर्म है। इसका असर यह रहा कि दिन तपता रहा और लू सितम ढाती रही। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जो जरूरी काम से निकले वह भी अपने को लू से बचाने की जुगत में दिखे। सुबह 10 बजे के बाद तपिश अचानक बढ़ गई। गर्म हवा के थपेड़े शाम पांच बजे तक गर्मी का एहसास कराते रहे। ऐसे में दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश दुकानों के शटर आधे खुले रहे और लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। उधर, तेज धूप और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार से 21 अप्रैल तक आठवीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी गई। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे लेकिन कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने और बूंदा-बांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 43 व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 22 से 23 अप्रैल के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। बताया कि 19 अप्रैल 2022 को जनपद का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 19 अप्रैल 2023 यानी बुधवार को यहां का तापमान 42.5 डिग्री है। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस साल बुधवार दो डिग्री ज्यादा गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें