फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर पंचायतों में निर्वाचन की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्या अखौरी ने कहा है कि जिले में निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रथम चरण में तीन नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां और पांच नगर पंचायत जंगीपुर, सैदपुर, सादात, बहादुरगंज और दिलदारनगर में चुनाव कराए जाएंगे। बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत में कुल 2,29,358 मतदाता हैं। पालिका व नगर पंचायत में 136 वार्ड, 99 मतदान केंद्र, 266 मतदेय स्थल हैं। ऐसे ही 12 जोन, 26 सेक्टर बानाए गये हैं। संवेदनशील केन्द्र 32, अतिसंवेदनशील केंद्र 40, अतिसंवेदनशील प्लस केन्द्र-14 हैं। बताया कि उम्मीदावार के साथ चार लोग ही नामांकन के लिए ले जा सकेंगे। नामांकन सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के तहसील मुख्यालय पर होगा। बताया कि नपा अध्यक्ष पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 9 लाख और सदस्य के लिए 2 लाख तक है। जबकि अध्यक्ष नगर पंचायत अधिकतम ढाई लाख और सदस्य 50 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। पालिका अध्यक्ष के नामांकन प्रपत्रों का मूल्य पुरुष 500 एवं महिला 250 रुपये और सदस्य के लिए 200 रुपये हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पुरुष 250, महिला 125 रुपये, तथा सदस्य पुरुष और महिला 100 रुपये निर्धारित हैं। बताया कि चुनाव के लिए दो हजार कर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें