फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले दिन नहीं दाखिल हुआ कोई नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी निकाय के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जबकि सभी आठ निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 72 एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए 288 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए सात एवं विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए 90 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 15 एवं सदस्य पद के लिए 30 नामांकन पत्र बिके। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल घनानंद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद : अध्यक्ष पद के दो और सभासद पद के लिए 84 नामांकन पत्र बिके। तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए छह कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए एवं पांच कक्षों में 25 वार्डों के सभासदों का नामांकन दाखिल होगा। पहले दिन भाजपा से टिकट के दावेदार तेजबहादुर यादव ने दो पर्चा खरीदा। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए दो जबकि सभासद पद के लिए नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन कक्ष एसडीएम न्यायालय बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम डॉ. पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि परिसर में अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। जमानिया : एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पद के लिए 15 जबकि विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए 40 पर्चे बिके। सादात : जखनिया तहसील में अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पद के लिए आठ पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव को आरओ और नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार मौर्या एवं बीईओ सैदपुर आलोक कुमार को एआरओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभासद पद के लिए उपेंद्र प्रसाद आरओ और महेंद्रनाथ एवं धर्मेंद्र राव को एआरओ बनाया गया है। सेवराई : नगर पंचायत दिलदारनगर के चुनाव के लिए तहसील परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने 24 तथा सदस्य के लिए 15 लोगों ने 22 नामांकन पत्र खरीदे। किसी भी पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अध्यक्ष पद के लिए मेराज खां ने चार सेट में एवं अजीत कुमार गुप्ता, मुहम्मद रमीज राजा, कबीर खां, अनिल कुमार जायसवाल, मुहम्मद अली शेर, अविनाश जायसवाल, दीपक कुमार गुप्ता ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें