पीएचसी जमानिया पर मरीजों के लिए बना यूरिनल की स्थिति। संवाद
गाजीपुर। जनपद के 62 न्यू पीएचसी पर लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला समय से पहले बंद हो जाने और दवाएं नहीं मिलने के कारण बीमार होते जा रहे हैं। मेला इन दिनों सिर्फ कोरम पूरा करने तक ही सीमित हो गया है।
स्थिति यह है कि मेले में पेट दर्द व उल्टी की दवा के साथ-साथ 650 एमजी का पैरासिटामोल तक करीब 50 प्रतिशत केंद्र पर नहीं मिला। सुबह दस बजे शाम चार बजे तक पीएचसी पर लगने वाले मेले पर दोपहर दो बजे तक खत्म होने के साथ ताला बंद हो जा रहा है।
यही नहीं पीने का पानी व शौचालय तो दूर प्रकाश के लिए विद्युत कनेक्शन तक नहीं है। रविवार को हुई पड़ताल के दौरान गहमर में अपराह्न करीब 3.30 बजे न्यू पीएचसी पर ताला बंद मिला। गहमर निवासी मुरली कुशवाहा और मुन्ना पांडेय ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ताला बंद हो जाता है। किसी भी सप्ताह रविवार को आयोजित होने वाला जन आरोग्य मेला चार बजे तक नहीं संचालित होता है।
पीएचसी जमानिया पर मरीजों के लिए बना यूरिनल की स्थिति। संवाद
पीएचसी जमानिया पर मरीजों के लिए बना यूरिनल की स्थिति। संवाद
पीएचसी जमानिया पर मरीजों के लिए बना यूरिनल की स्थिति। संवाद