फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहतियात ः अब क्रास चेकिंग के लिए सैंपल देना होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किट से डेंगू को पुष्ट नहीं किया जा सकता है। ऐसे में मरीजों की पुष्टि के लिए सैंपल की जांच जरूरी है। निजी चिकित्सक, नर्सिंग होम एवं लैब मरीजों की सूचना एवं क्रास चेकिंग के लिए सीएमओ कार्यालय मरीज के ब्लड सैंपल को उपलब्ध कराएंगे। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या 103 हो चुकी है। इधर शुक्रवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट ने सबसे अधिक प्रभावित इलाका सैदपुर में संदिग्धों की जांच की।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित निजी नर्सिंग होम और लैब मरीजों को किट के माध्यम से डेंगू की पुष्टि नहीं करेंगे। उन्हें मरीज के ब्लड का सैंपल उपलब्ध कराने के साथ सूचना सीएमओ कार्यालय को देनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में वर्तमान समय 103 मरीज हैं, जिसमें 27 ऐसे मरीज मिले थे, जो अन्य प्रदेशों एवं जनपदों से बीमारी के बाद जनपद में आए थे। इसमें अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहीं नहीं मलेरिया विभाग की ओर से लगातार ऐसे मरीजों से संपर्क भी किया जा रहा है। इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि टीम लगातार ऐसे में मरीजों के संपर्क में हैं। अधिकांश मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें