फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मां दुर्गा की पूजा कर महाविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कॉलेज परिसर में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। छात्रों ने नवरात्रि के पहले दिन धरना स्थल पर मां दुर्गा की तस्वीर रखकर पूजन-अर्चन कर महाविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। छात्र चार दिनों से 32 सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत हैं। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन नहीं चाहता है कि छात्रसंघ बहाल हो, क्योंकि छात्र संघ की अनुपस्थिति में ही छात्रों से अवैध वसूली सहित तमाम शोषण किए जा सकते हैं। चेतावनी दी कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों से शोषण बंद करे, नहीं तो महाविद्यालय के सभी प्रशासनिक कक्षों में तालाबंदी करने को विवश होना पड़ेगा। छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि पहले के प्राचार्य समय से आते थे और छात्रों के बीच रहकर सभी समस्याओं का निवारण करते थे। जबकि वर्तमान समय के प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहे हैं। छात्र नेता धनन्जय कुशवाहा ने कहा कि हमारी सभी 32 सूत्रीय मांग जायज है और महाविद्यालय प्रशासन भी जानता है। अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता सिद्धांत सिंह करन, कन्हैया चौरसिया, अमन सिंह ने किया। इस मौके पर छात्र नेता विकास यादव, आकाश चौधरी, आरती बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें