फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण ने साबित किया सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं ..

विज्ञापन
विज्ञापन
डटे रहना इरादों पर सफलता की निशानी है, यही बातें हमें खामोशी से मंजिल बताती हैं। यह अशआर प्रवीण राजभर पर बिल्कुल सटीक बैठता है। साधारण परिवार के इस होनहार ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के शुक्रवार को दिन में घोषित नतीजों में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जहां परिजनों, क्षेत्र का नाम रोशन किया है वहीं इस बात को भी चरितार्थ किया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं है। जिले के भदौरा विकासखंड अंतर्गत सतरामगंज बाजार निवासी पेशे से प्लास्टिक सामान की बिक्री करने वाले कमलेश राजभर एवं सविता के तीन पुत्रों में प्रवीण सबसे बड़े हैं। बचपन से ही मेधावी रहे इस होनहार ने पढ़ाई में कभी आर्थिक स्थिति को आड़े नहीं आने दिया। लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम किया। यह उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम रहा कि उसने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 91.6 फीसदी अंक प्राप्त किया था। इसके बाद जीवन में कुछ कर गुजरने की हसरत रखने वाले इस मेधावी ने इस वर्ष की परीक्षा दसवीं की तुलना में बेहतर प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया। अपने पिता को अपना आदर्श बताने वाले प्रवीण का एनडीए में शामिल होकर देश की सेवा करने का मन है। उसका कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर अगर उसे प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयत्न किया जाए तो सफलता खुद-ब-खुद कदम चूमेगी। अपनी कामयाबी का राज बताते हुए उसने कहा कि समय सारिणी निश्चित कर नियमित अध्ययन किया जाए तो नतीजे अच्छे मिलेंगे। वह रोज छह घंटा पढ़ाई करता था। वालीबाल उसका प्रिय खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें