फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर पीजी कालेज का जिलाधिकारी ने जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में 10 अगस्त के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पीजी कालेज का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीजी कालेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह की प्रतिमा अनावरण और जिला सदर अस्पताल में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यापक व्यवस्थाओं के मद्देनजर पीजी कालेज गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर अभी कोई प्रोटोकाल प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें