फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के श्रीगंज के पूरब आउटर सिग्नल के पास रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीगंज गांव निवासी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश बिंद (50) घर से शौच के लिए जा रहे थे। गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवान ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्री हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। जबकि दो पुत्री काजल और मंदाकनी अभी पढ़ रही हैं। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें