फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया मुहिम के तहत प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार की फिट इंडिया मुहिम के अंतर्गत शहर के सेंट जांस स्कूल की ओर से प्रभातफेरी का आयोजन शनिवार को किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वस्थ रहने का संदेश देना था। प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर तुलसीपुर तक होकर वापस आई। इसमें बच्चे और शिक्षक बैनर और पोस्टर के साथ शामिल हुए। प्रभातफेरी का नारा फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज था। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अध्यापक श्रीप्रकाश सिंह, आनंद पैट्रिक और अंशू पांडेय की ओर से किया गया। अंत में प्रधानाचार्य फादर गुरुसंथाराज ने बच्चों एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए जो फिट है, वहीं हिट है का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें