फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रांसफॉर्मरों के जलने से 6 दिनों से 30 मकानों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट। क्षेत्र के पाली ग्राम पंचायत के राजभर बस्ती में बीते छह दिनों में दो 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के जल गए हैं। इससे बस्ती के करीब 30 मकानों में छह दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित है, जिससे बस्ती की करीब 120 लोग अंधेरा है। शिकायत के बाद भी छह दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजभर बस्ती निवासी संजय राजभर और रमेश राजभर ने बताया कि, बीते तीन अप्रैल को बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। ट्रांसफाॅर्मर जलते ही हमने बिजली निगम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद छह अप्रैल को बिजली निगम द्वारा नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। लेकिन, वह भी महज एक घंटे में जल गया। इसकी भी शिकायत की गई थी। इसके तीन दिन बाद तक भी नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया और ना ही निगम द्वारा कोई कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
बिजली न होने से मोबाइल, पंखा, कूलर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामान शोपीस बनकर रह गये है। स्थानीय निवासी संजय राजभर, रमेश राजभर, इंद्रजीत गौड़, रामजन्म पासवान, विनोद, फेकन, श्रीभगवान ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें