फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 29 घंटे से बत्ती गुल, 10 हजार घरों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। 33/11 विद्युत उपकेंद्र कामाख्या पावर हाउस से जाने वाली 11 हजार केवी लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से 29 घंटे से करहिया व हथौरी गांव में बत्ती गुल है। दोनों गांवों के 10 हजार के घरों के लोग परेशान हैं।बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करहिया व हथौरी गांव में बत्ती गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली निगम के अभियंताओं से संपर्क किया।
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि 33/11 विद्युत उपकेंद्र कामाख्या पावर हाउस से जाने वाली 11 हजार केवी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई है। घंटों बिजली नहीं रहने से मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोगों को पड़ोसी गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। हैंडपंपों पर कतार लगानी पड़ी। दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली निगम के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी फाल्ट को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी लगे हैं। कोशिश है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें