फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिट्टी बर्तन व्यापारी से केवाईसी के नाम पर 1.90 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्रबाजार के मिट्टी बर्तन व्यापारी रिंकू कुमार प्रजापति से केवाईसी के नाम पर 1.90 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रबाजार निवासी रिंकू कुमार प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि बीते छह अप्रैल को दोपहर दो बजे एक युवक दुकान पर आया और स्वंय को फोन पे केवाईसी करने वाला बताया। युवक की बातों में आकर व्यापारी ने महुआबाग स्थित यूबीआई के खाता संबंधित फोन-पे मोबाइल देकर केवाईसी कराया।
विज्ञापन

बीते सात अप्रैल को खाते से ऑनलाइन 95 हजार और आठ अप्रैल को खाते से 95 हजार अचानक कट गया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि केवाईसी करने वाला युवक करंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें