फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से आलू, मटर, सरसों की खेती बर्बादी के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसस में बदलाव के साथ कभी कोहरा तो कभी बारिश होने से लोग परेशान हैं। इस बीच बुधवार को कई क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब एक घंटे तक बारिश होने से किसान खुश नजर आए तो करंडा क्षेत्र में अप्रत्याशित ढंग से काफी मात्रा में ओलावृष्टि होने से किसान चिंतित है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से गेहूं, सरसों व अन्य रबी की फसलों को लाभ मिलेगा और किसानों को सिंचाई से छुटकारा मिला है। वहीं, ओलावृष्टि से आलू, मटर और सरसों की फसल को काफी नुकसान होगा। जिन फसलों में फूल आ रहा वह भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज के मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने के साथ कोहरा रहने की संभावना है। हालांकि अब बारिश होने की संभावना नहीं है। इस बीच, अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी हवा औसत 9 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें