मरदह। थाना क्षेत्र बोगना गांव में बीते रविवार रात हुए किसान जयकरन राम (65) की हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है।
पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही साक्ष्य और हत्या की असल वजह जानने में लगी है। पुलिस एक अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच में हत्यारोपी मृतक के परिचित ही हैं। जयकरन राम की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई थी। इस मामले में सर्विलांस टीम, फॉरेंसिक टीम, एसओजी टीम और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में पुलिस जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल 13 जगहों पर चोट लगने की बात सामने आई है। इसमें 8 जगहों पर गंभीर घाव मिले हैं। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि हमलावर काफी खुन्नस में या नशे में थे। पुलिस अब तक दर्जनभर लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। कुछ तथ्य सामने आ चुके हैं। पुलिस हत्यारोपी के करीब पहुंचने की फिराक में है। जल्द से जल्द ही मामले का खुलासा होगा।