फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार माह से डाकघर नहीं दे रहा पैसा, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। उप डाकघर का लिंक अप्रैल ं से फेल होने से ग्राहकों को मायूस होकर वापस जाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आलम यह है कि ग्राहकों के अति आवश्यक कार्य भी पैसे के बिना अधर में लटके हुए हैं। यहां तक कि दवा, इलाज, पढ़ाई एवं मांगलिक कार्यक्रम तक लोग पैसे के अभाव में नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

उप डाकघर का लिंक फेल रहने से बचत, आवर्ती, मासिक आय योजना के खातों का संचालन, भारतीय डाक जीवन बीमा, रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट जैसे महत्वपूर्ण काम ठप पड़े हैं। इस उपडाकघर की आठ शाखाएं पातेपुर, हार्टमनपुर, गांधीनगर, मौरा, गोड़उर, उतरांव,दुबिहां व असावर भी जुड़ी हुई हैं। इनका भी काम प्रभावित हो रहा है। इस डाकघर में बीएसएनएल का नेटवर्क खराब हो जाने के कारण आइडिया का डोंगल सिस्टम लगाया गया, लेकिन तीन माह से डोंगल का लिंक काम नहीं कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी धन के लेन-देन करने वाले ग्राहकों को हो रही है। दूरदराज से आने वाले ग्राहक मायूस हो जाते हैं । बार-बार उन्हें कर्मचारी लिंक फेल होने का ही हवाला देते हैं। उप डाकपाल रामबचन राम ने बताया कि डाक अधीक्षक को कई बार लिखित तथा मौखिक इस समस्या की जानकारी दी गई। लेकिन अभी वहां से भी समाधान के बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें