फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: हिंदुओं के हित के लिए हम लोग हैं लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। वे सोमवार को बलिया और गोरखपुर के दौरे पर वाराणसी से जाते समय गाजीपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के बैजनाथपुरी कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां संस्था के सदस्यों एवं कर्मचारी नेताओं ने उनको स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पचीस वर्ष से रामजन्म भूमि आंदोलन में देश-विदेश में जाकर हिंदुओं को जागृत करने का काम किया। आज जैसा सुंदर राम मंदिर बन रहा है, रामजी को घर मिल रहा है, अब वैसे ही करोड़ों हिंदुओं को भी घर मिले, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले, किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ मिले इन्हीं विषयों के साथ हिंदुओं के हित के लिए हम लोग लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाकर हिंदुओं की सुरक्षा करनी पड़ेगी। नहीं तो आज साढ़े चार सौ वर्ष बाद जो भव्य राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है वह भी पचास वर्ष बाद सुरक्षित नहीं रह पाएगा। उन्होंने हिंदू और उनके देवी-देवताओं पर आरोप पर कहा कि करोड़ों लोगों के दिल में रामचरित मानस है। कुछ एक व्यक्ति के कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वह अपनी पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं, उनका विरोध करके उनकी पब्लिसिटी बढ़ाने का काम कोई न करें। स्वागत करने वालों में आनंद शुक्ला, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विपिन सिंह, पूजा यादव, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र मौर्या, अभय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें