फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से गरीब, कामगार और देश का किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिए। इसके साथ ही बीते महीनों के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सरकार आज जो भी योजनाएं बना रही है वह मात्र कुछ उद्योगपतियों को ध्यान में रखकर बना रही है। बड़े-बड़े उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों से गरीब, कामगार और देश का किसान परेशान है। बैठक में प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव, मुहल्ला-मुहल्ला जाकर शासन-प्रशासन की नाकामियों और भ्रष्टाचार की पोल खोलें। वार्ड और ग्राम सभा स्तर पर पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, डॉ. जनक कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह, डॉ. अरविंद किशोर राय, आनंद राय, पंकज दुबे, अखिलेश्वर सिंह, शंटू जैदु, राजीव कुमार सिंह, सीताराम राय, लालसाहब यादव, चंद्रिका सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, दिव्यांशु पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील राम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें